एमपी बोर्ड कक्षा बारहवीं जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र/भूविज्ञान) सिलेबस 2021-2022 (MP Board 12th Geology Syllabus in Hindi)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र/भूविज्ञान) सिलेबस 2021-22, टॉपिक्स, फायदे  (MP Board Class 12th Geology Syllabus in Hindi) (Importance, Subjects, Topicss) 

किसी भी बोर्ड परीक्षा को देने के लिए, विषयों के सही सिलेबस का पता होना बहुत जरूरी होता है। भारत में हर साल विद्यार्थी विभिन्न परीक्षा बोर्ड्स के अंतर्गत अपनी बोर्ड की परीक्षा को अंजाम देते हैं जैसे यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड इत्यादि। हाल ही में किए गए चेंज इसके मुताबिक, एमपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के सिलेबस को कम किया है। विद्यार्थियों के लिए सिलेबस को कम करने से, यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

mp board 12th geology syllabus in hindi

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र/भूविज्ञान) सिलेबस 2021-22 (MP Board Class 12th Geology Syllabus) 

वैसे तो एमपी बोर्ड में अलग-अलग स्ट्रीम्स के विषयों का सिलेबस होता है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कक्षा बारहवीं के जियोलॉजी (भूविज्ञान) विषय के सिलेबस से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप अपने एमपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी सही तरीके और अच्छे से करना चाहते हैं तो आपका इस विषय के सही सिलेबस को जानना बहुत जरूरी है। 

जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र/भूविज्ञान) क्या है (What is Geology)

जियोलॉजी शब्द ग्रीक (Greek) शब्द जियो (Geo) और लॉजी(Logy) से मिलकर बना है जिसमें जियो (Geo) का अर्थ है पृथ्वी और लॉजी(Logy) का अर्थ है स्टडी करना या फिर अध्ययन करना। जियोलॉजी (भूविज्ञान) एक ऐसा विषय है जिसके अंतर्गत पृथ्वी का अध्ययन किया जाता है तथा इस ग्रह पर रहने वाले जिवों की भी स्टडी की जाती है। जियोलॉजी को भूविज्ञान और भूगर्भशास्त्र भी कहते हैं। भूविज्ञान में जिन चीजों का अध्ययन होता है वह है: पृथ्वी, मिनरल्स, रॉक्स, अन्य सॉलिड स्ट्रक्चर्स, केमिकल प्रॉपर्टीज, फिजिकल प्रॉपर्टीज इत्यादि। आपको बता दें कि भूविज्ञान में केवल पृथ्वी की ही नहीं बल्कि दूसरे ग्रहों की स्टडी भी की जाती है। भूगर्भ शास्त्र मैं आपको यह भी जानने मिलेगा कि पृथ्वी का संगठन किस प्रकार हुआ पृथ्वी का इंटीरियर भाग किन तत्वों से बना है इत्यादि। यह विज्ञान पृथ्वी की स्टडी के साथ-साथ अन्य सेलीस्टियल बॉडी जैसे एस्टेरॉइड्स, कॉमेट्स(comets) और अन्य ग्रहों की स्टडी करता है। आप भूविज्ञान के माध्यम से पृथ्वी पर रह रहे जीवों तथा इतिहास में जो जीव रहते थे, उन सब के बारे में भी स्टडी कर सकते हैं। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी सिलेबस महत्व (Geology Syllabus Importance)

हम अपने इस आर्टिकल में आपके लिए जियोलॉजी विषय की अपडेटेड सिलेबस लेकर आए हैं जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इस विषय का सही सिलेबस डाउनलोड करने से आपको इस बात का अंदाजा रहेगा कि आपको बोर्ड की परीक्षा के लिए क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि सिलेबस पूरी और अच्छी तरह पता नहीं होने के कारण विद्यार्थी उस विषय की परीक्षा के लिए ठीक से तैयारी नहीं कर पाते हैं। यदि आपके पास भूविज्ञान विषय का अपडेटेड सिलेबस रहेगा तो आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में इस विषय में बहुत अच्छे अंक भी ला सकते हैं। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी सिलेबस फायदे (Geology Syllabus Benefit)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के भूविज्ञान विषय सिलेबस को डाउनलोड करने से आपको यह लाभ होगा कि परीक्षा से पहले आपको क्या पढ़ना है और क्या नहीं इसके लिए इधर-उधर सोर्सेस ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस आर्टिकल में दिए गए लिंक से इस विषय के सिलेबस को डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा से पहले और समय पर इसकी तैयारी खूब अच्छे से कर सकेंगे। आपको सही सिलेबस पता होने से एमपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान कोई कठिनाई नहीं होगी और इसके माध्यम से आप सही समय पर प्रैक्टिस भी स्टार्ट कर पाएंगे। सही और अपडेटेड सिलेबस होने से आप समय पर अपने सारे चैप्टर्स भी कंप्लीट कर पाएंगे। इससे आपका रिवीजन भी खूब अच्छे से कवर हो जाएगा। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी सिलेबस के टॉपिक्स (Geology Syllabus Topics)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी सिलेबस में निम्नलिखित सब्जेक्ट्स के बारे में जानकारी दी हुई है:

  • जीवाश्म विज्ञान(Palaeontology)
  • शैलविज्ञान(Petrology)
  • स्तर विज्ञान(Stratigraphy)
  • इकनोमिक जियोलॉजी(Economic Geology)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जियोलॉजी सिलेबस 2021-22 लिंक्स (Geology Syllabus Links)

कक्षा बारहवीं के जियोलॉजी (भूविज्ञान) विषय के सिलेबस लिंक में विषय के चार टॉपिक्स के साथ-साथ जियोलॉजी प्रैक्टिकल के सिलेबस की जानकारी भी दी गई है। भूविज्ञान के सिलेबस में आपको प्रत्येक चैप्टर्स के मार्क्स भी बताए गए हैं। इसका मतलब यह है कि प्रत्येक चैप्टर्स के टॉपिक्स को लेकर सिलेबस में यह बताया गया है कि कौन से टॉपिक से कितने मार्क्स के प्रश्न आ सकते हैं। इस सिलेबस लिंक में आपको विषय के टोटल मार्क्स जिसके प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आएंगे वह भी मेंशन कर दिया गया है। 

नीचे दी गई कक्षा बारहवीं जियोलॉजी सिलेबस की लिंक पर आप क्लिक करके इस विषय के सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं:

विषयग्रुपलिंक
जियोलॉजी (भूगर्भशास्त्र)साइंस ग्रुप (science group)Geology

अन्य पढ़ें –

  1. एमपी बोर्ड कक्षा 12 वीं फिजिक्स फ़ॉर्मूला पीडीएफ
  2. एमपी बोर्ड 12 वीं केमिस्ट्री पेपर पीडीएफ
  3. बायोलॉजी नोट्स पीडीएफ 12 वीं बोर्ड
  4. एमपी बोर्ड कक्षा 12 वीं गणित प्रश्न बैंक