MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022 (एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 तैयारी)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 तैयारी,सिलेब्स, वेबसाइट,सिलेब्स लिंक (MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022 Preparation,Reduced Syllabus, Website,Syllabus Link in Hindi)

भारत में बोर्ड की परीक्षा हर साल होती है और विद्यार्थी विभिन्न बोर्ड के माध्यम से अपनी बोर्ड की परीक्षा में बैठते हैं। हम इस आर्टिकल में बात करेंगे एमपी बोर्ड के विषय में। यदि आप एमपी बोर्ड से अपनी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं और आपका स्ट्रीम कॉमर्स है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। 

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे अकाउंटेंसी(लेखा शास्त्र) विषय की जोकि कॉमर्स स्ट्रीम का एक सब्जेक्ट है। एमपी बोर्ड में कक्षा बारहवीं एकाउंटेंसी विषय के सिलेबस को भी काफी कम कर दिया है। तो आइए बात करते हैं कक्षा बारहवीं अकाउंटेंसी विषय की तैयारी कैसे करें। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022(MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022)

अकाउंटेंसी कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय होता है। इसकी तैयारी आपको समय से पहले ही शुरू कर देनी चाहिए ताकि आप बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। सही किताबें और सही तरीके से पढ़ने से आप इस विषय में बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं।‌ यह कॉमर्स स्ट्रीम के मुख्य विषयों में से एक है। एकाउंटेंसी विषय का बेस मजबूत होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह विषय आपके आगे की कॉमर्स स्ट्रीम की बड़ी पढ़ाई में एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 की तैयारी कैसे करें(How to prepare MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं एकाउंटेंसी विषय की तैयारी करने के लिए आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं: 

  • समय से अकाउंटेंसी पढ़ना चालू कर दें ताकि परीक्षा से पहले रिवीजन का अच्छा समय मिल जाए।
  • सही सिलेबस को फॉलो करके पढ़ें। ध्यान रखिए सिलेबस में कौन से चैप्टर्स हटा दिए गए हैं और कौन से आपको पढ़ने हैं। 
  • हमेशा सही किताबों को फॉलो करें। ज्यादा किताब फॉलो करने से बेहतर है कि कम चुने पर बेहतर तरीके से उन्हीं किताबों से अपना बेस स्ट्रांग करें। 
  • अकाउंटेंसी के लिए आप फॉर्मेट पर अच्छे से ध्यान दें और उसकी प्रैक्टिस करें। 
  • एकाउंटेंसी विषय के लिए बेस मजबूत होना बहुत जरूरी है और आपका बेस तभी मजबूत होगा जब आप की थ्योरी पर पकड़ अच्छी होगी। इसलिए बोर्ड की परीक्षा के लिए इस विषय की थ्योरी(theory) को समय से और अच्छे से पढ़ना चालू कर दें। 
  • परीक्षा से पहले टेस्ट पेपर्स के प्रैक्टिस करें। टेस्ट पेपर प्रैक्टिस करने से आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि बोर्ड की परीक्षा में किस तरह के अकाउंटेंसी के सवाल पूछे जाते हैं। 
  • प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करने के समय इस बात का ध्यान रखें कि आप कौन से सवाल को कितना समय दे रहे हैं। 
  • आप अपना खुद का नोट्स भी बना सकते हैं जो परीक्षा से पहले रिवीजन में भी बहुत काम आएगा। 
  • इन सभी चीजों को फॉलो करने के बाद अंत में रिजर्वेशन करना ना भूलें। एक अच्छा निवेशन आपकी परीक्षा के स्कोर को बेहतर बना सकता है।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 कम किया गया सिलेबस(MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022 Reduced Syllabus)

भाग 1- 

  1. अध्याय 1 में से सेक्शन 1.5, 1.7 और 1.8 हटा दिए गए हैं। 
  2. अध्याय 2 में से 2.7 और 2.8 अध्यायों को हटा दिया गया है। 
  3. अध्याय 3 में से 3.8 अध्याय आपको नहीं पढ़ना है। 
  4. अध्याय 4 में से 4.8 अध्याय हटा दिया गया है। 
  5. अध्याय 5 में 5.4 अध्याय को हटा दिया गया है। 

भाग 2- 

  1. अध्याय 2 में से 2.6, 2.7, 2.8, 2.9, 2.10, 2.11, 2.12, 2.13 और 2.14 चैप्टर्स को आपको नहीं पढ़ना है। 
  2. अध्याय 6 में 6.6, 6.7 और 6.8 चैप्टर्स आपको पढ़ने की जरूरत नहीं है। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 ऑफिशल वेबसाइट(Official Website)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी से जुड़ी कोई भी अपडेट जानने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं। हमने एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के लिंक नीचे दे दी है: 

ऑफिशियल वेबसाइट

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी 2021-2022 संपूर्ण सिलेबस लिंक (MP Board Class 12th Accountancy 2021-2022 Syllabus)

नीचे दी गई इस लिंक में आपको एमपी बोर्ड के सभी विषयों और स्ट्रीम्स के सब्जेक्ट की सिलेबस मिल जाएगी। इस लिंक पर जाकर आपको कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी की संपूर्ण सिलेबस मिल जाएगी: 

सिलेबस लिंक

अन्य पढ़े-

  1. MP Board Class 12th Political Science Preparation
  2. MP Board Class 12th Sanskrit Preparation
  3. MP Board Class 12th Hindi Preparation
  4. MP Board Class 12th Examination Preparation Tips