Papers of MP Board Exam 2022 (एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 के पेपर कैसे आएंगे)

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 के पेपर कैसे आएंगे,मुख्य बिंदु,नेचर,तैयारी (MP Board Exam 2022 Highlights, nature, preparation in Hindi)

दोस्तों आने वाली एमपी बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव देखे जाएंगे। इस परीक्षा में पिछली परीक्षा के मुकाबले सेलेबस को तीस प्रतिशत कम किया जाएगा। कोरोना से संबंधित परेशानियों के कारण विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ाई नहीं कर पाए थे,जिसके कारण ऑनलाइन माध्यम से क्लासेज दी गई।पर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ने और पढ़ाने की विधि के साथ सामंजस्य बनाने में टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों को समय लगा और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए एमपी बोर्ड ने सिलेबस में तब्दीलियां कर दी हैं।इन बदलाव से छात्रों को फायदा होगा। तो आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से जाने एमपी बोर्ड एग्जाम में विद्यार्थी किस प्रकार के प्रश्नों को देखेंगे और पेपर का नेचर कैसा होगा।

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 के मुख्य बिंदु (MP Board Exam 2022 Highlights)

बोर्ड एमपी बोर्ड
परीक्षा तिथिमार्च में संभावित
वेबसाइटhttp://mpbse.nic.in/
समय सारिणीजल्द आएगी

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 में कैसे प्रश्न पत्र आएंगे (Types of Questions in MP Board Exam 2022)

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 में 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न आने की संभावना है। इनके साथ 40% प्रश्न पाठ्यवस्तु से संबंधित होंगे। इनके अलावा 20% प्रश्न विश्लेषणात्मक होंगे। इन सबके साथ प्रोजेक्ट वर्क पर आधारित 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 का नेचर (Nature of MP Board Exam 2022)

एमपी बोर्ड एग्जाम मार्च के महीने में लिए जाते हैं। इस हिसाब से छात्र-छात्राओं के पास अधिक समय शेष नहीं है। अच्छे अंकों को प्राप्त करने के लिए यह जरूरी है कि अब पढ़ाई को गंभीरता से लिया जाए। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से वो हर सब्जेक्ट की ब्लूप्रिंट को डाउनलोड अवश्य करें।इस ब्लूप्रिंट में सब्जेक्ट का सिलेबस और मार्किंग संबंधित सूचनाओं को साझा किया गया है। इन जानकारियों को ध्यान में रखने से विद्यार्थी तैयारी अच्छी तरह कर पाएंगे। हम आपको बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय ने आने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए एक पैटर्न भी दिया है। इस पैटर्न को फॉलो करने पर यह पता लगेगा कि एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 में उत्तर किस प्रकार से लिखना है।

एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 में अति लघु उत्तरीय से लेकर लंबे भी सवाल आएंगे। इन अति लघु उत्तरीय सवालों के लिए 2 अंक आवंटित किए जाएंगे जिनके जवाब विद्यार्थियों को 30 शब्दों में लिखने होंगे। इनके साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब 75 शब्दों में देने की जरूरत होगी। लघु उत्तरीय प्रश्नों पर 3 अंक मिलेंगे और इनके साथ साथ 4 अंकों वाले प्रश्न भी आएंगे जिनमें 120 शब्दों में जवाब लिखना होगा।

 कैसे करें एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 की तैयारी (How to prepare for MP Board Exam 2022)

  • एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस की जानकारी रखें।
  • सिलेबस और ब्लू प्रिंट परीक्षा में एक अच्छा स्कोर लाने में मदद करते हैं।
  • तैयारी को योजनाबद्ध तरीके से करें।
  • तैयारी पर पकड़ बनाने के लिए जरूरी है एक डेली रूटीन को फॉलो करना।
  • कमजोर विषयों को बार बार दोहराएं।
  • शिक्षकों से सलाह ले कर जरूरी टॉपिक्स पर पकड़ बनाए रखें।
  • मार्च में आने वाली परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए ये आवश्यक है कि पूरे सिलेबस को दिसंबर तक अच्छे से पढ़ लिया जाए।

अन्य पढ़ें-

  1. MP Board Half-Yearly Examination
  2. MP Board Sanskrit Preparation
  3. MP Board Hindi Preparation
  4. MP Board Political Science Preparation

Leave a Comment